Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः मकान विवाद से परेशान विदेशी नागरिक ने मुख्यमंत्री को किया ट्वीट

image

Aug 24, 2019

अज़हर शेख - मकान विवाद से परेशान होकर एक विदेशी नागरिक ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर दिया। सीएम ने भी तुरंत संज्ञान लेते हुये, पुलिस को जाँच के आदेश दिये। कुछ ही मिनट में हरकत में आये पुलिस अधिकारी। दरअसल, पलासिया थाना इलाके के पॉश कॉलोनी साकेत इलाके में रहने वाले मनोज वर्गिश कुछ समय पहले व्यापार हेतु विदेश रहने चले गए थे। उनका मकान किराये से उठा दिया गया था। किराए से रहने वाले शिवराज ने इकरार कर मकान किराये से लिया और तय समय के बाद खाली कर दिया, लेकिन अचानक फिर मकान में रहने पहुँच गए। मनोज के अनुसार किरायेदार मकान खाली नहीं कर रहा था, जिसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को की गई। लेकिन जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो मनोज ने अपनी पीड़ा ब्यान करते हुए ट्वीट कर दिया। ट्वीट होते ही सीएम हाउस से संज्ञान लेते हुए मामले में पुलिस अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गये।

15 दिनों में मकान खाली करने की बात लिखित में देने पर हुआ समझौता

कुछ ही मिनट में एक के बाद एक सभी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पलासिया थाने पहुँच गये और दोनों ही पक्षों को समझाने में जुट गए। कई घंटे तक थाने पर दोनों पक्ष ने आमने सामने बात की। हालंकि पुलिस ने मामले को हस्तक्षेप योग्य न मानते हुए दोनों पक्ष के बीच सामंजस्य से समझौता करवा दिया। इसके बाद फरियादी बने अप्रवासी भारतीय मनोज वर्गीस के भी स्वर बदल गए, वह एकमत हो गए। हालांकि बिना किसी पुलिस की कार्यवाही के कब्जाधारी शिवराज ने 15 दिनों में मकान खाली करने की बात लिखित में एक खाली कागज पर दे दी और यही लिखावट मकान मालिक और कब्जाधारी के लिए समझौते का कारण बन गया। हालाँकि पुलिस को कब्जाधारी को छोड़ने की वजह अब तक किसी को समझ नहीं आयी है। आखिर जब कोई मकान पर कब्जा कर रहा हो और उस पर पुलिस की रहमदिली समझ से परे है। लिहाजा पुलिस फिलहाल मामले में जांच की बात जरूर कह रही है।