Loading...
अभी-अभी:

मतदान के दौरान हिंसा, दो अलग अलग घटनाओं में दो भाजपा नेता घायल

image

May 13, 2019

विनोद आर्य : सागर जिले में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर दो बड़ी घटनाएं हुई। जिसमें भाजपा के नेता लहूलुहान हो गए। इसमें सागर जिले की खुरई नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष कमलेश राय और सागर नगर निगम के पार्षद सोमेश जड़िया घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की खबर लगते ही पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह, प्रत्याशी राज बहादुर सिंह और विधायक शैलेन्द्र जैन सहित अनेक कार्यकर्ता पहुंचे। एसपी अमित सांघि के मुताबिक दोनो मामलों में बयान हो रहे है जिनके आधार पर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

पूर्व गृहमन्त्री भूपेंद्र सिंह ने सागर और खुरई में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला को घटना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि काँग्रेस ने बूथ लूटने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर मारपीट की गई। इन घटनाओं के विरोध में कल भाजपा कार्यकर्ता सड़को पर उतर के विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करेंगे और ज्ञापन देंगे। उधर काँग्रेस के नेताओ ने मोतीनगर थाना पहुंचकर अपना पक्ष रखा।