Loading...
अभी-अभी:

रिजल्ट के डर से भागे दो बच्चे, भोपाल स्टेशन पर मिले

image

Mar 19, 2019

विनोद आर्य : सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्णी कॉलोनी से दो  व्यापारियों के बच्चे होने से पूरे शहर में हड़कम्प मच गया। लेकिन रात में जब बच्चों के भोपाल स्टेशन पर मिलने की खबर मिली तो पुलिस और परिजनों को राहत की सांस मिली। बता दें कि कान्वेंट स्कूल के कक्षा नवमीं के छात्र रिजल्ट के भय से घर से भागे थे।

सागर के वर्णी कॉलोनी में प्लायवुड, बिजली और कृषि उपकरणों के बड़े व्यापारी मनोज जैन अरिहंत का बेटा अतिशय और सचेन्द्र जैन  का बेटा शौर्य दोनों दोपहर में घर से चले गए। दोनों बच्चे नवमीं क्लास कान्वेंट स्कूल के छात्र है और आपस मे दोस्त थे। जब शाम तक नही लौटे तो तलाश शुरू हुई। रात में कोतवाली थाना में भीड़ जमा हो गई। चित्रकूट सतना की घटनाओं से भयभीत लोग थे। 

पुलिस ने भी सोशल मीडिया और शहरों में गश्त बढ़ा दी थी। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसी बीच सूचना मिली कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर दोनो बच्चे है। पुलिस ने तत्काल जीआरपी थाने से चर्चा की। दोनो बच्चे जीआरपी भोपाल में सुरक्षित थे। उन्हें भोपाल स्टेशन पर सागर के एक युवक प्रांजल खरे ने पहचाना और सागर में फोन लगाया। बताया गया कि इनके कल रिजल्ट आने थे। जिसके चलते ये भाग निकले। ये कशिवरा ट्रेन से भोपाल गए थे दोनो अपने मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़कर निकले थे। बहरहाल इनके मिलने से शहर और पुलिस को राहत की सांस मिली है।