Loading...
अभी-अभी:

बारिश की वजह से गोहद मे दो मकान गिरे, दो लोग घायल

image

Sep 4, 2018

गिर्राज बौहरे - भिंड मे बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है घरो मे पानी प्रवेश करने के बाद अब लोगो के घर भी बारिश की वजह से गिरना शुरु हो गए है गोहद ईलाके के बड़ा बाजार मे बारिश की वजह से दो मकान गिर गए मकान गिरने से दो लोग घायल हो गए। तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से लोगो का जनजीवन प्रभावित हो गया है। अभीतक को नदियो के पुल पानी मे डूबे थे। गांवो मे पानी भर गया था। लेकिन अब बारिश की वजह से मकान गिरने की खबरे भी आने लगी है।

मौहल्ले में मचा हड़कंप

गोहद कस्बे के बड़ा बाजार ईलाके मे सोमवार की सुबह दो मकान बारिश की वजह से गिर गए पहला मकान रामसिंह का है, जबकि दूसरा मकान रामू का है इस हादसे मे दो लोग घायल हो गए मकान गिरते देख मौहल्ले मे हड़कंप मच गया। आस-पडौस के लोगो ने मलबे के नीचे दबे लोगो को बाहर निकाला। दोनो घायलो को ईलाज के लिए गोहद अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

एक की हालत गंभीर

जिसमे से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मकान गिरने से घायलो के सर और हाथपैरो मे गंभीर चोटें आई है। मकान गिरने की खबर मिलते ही गोहद तहसीलदार योगिता वाजपेयी मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेने के बाद तहसीलदार गोहद अस्पताल पहुंची। यहां उन्होने घायलो का हाल जाना। तहसीलदार का कहना है कि घायलो का उपचार जारी है। मकान के क्षतिग्रस्त होने का सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद उचित मुआवजा राशि भी घायलो को प्रदान की जाएगी।