Loading...
अभी-अभी:

जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, 6 लोग घायल

image

Jun 3, 2019

सचिन राठौर : राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में आज जमीन को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया और विवाद के बाद दोनों पक्षो में मारपीट भी हो गई। जिसमें दोनों पक्षो के करीब 6 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार विवाद खेत की मेड़ पर कचरा जलाने को लेकर हुआ था जो विवाद बाद में मारपीट में तब्दील हो गया और महिला पुरूषों सहित 6 लोग घायल हो गए।

बता दें कि विवाद में घायल हुये उमेश की माने तो ग्राम के बंजारा समाज से ताल्लुक रखने वाले परिवार ने बेवजह ज़मीन हड़पने की नीयत से विवाद किया है। उमेश के अनुसार उसके पिता के नाम पर जमीन है जिसमे उमेश का परिवार खेती करता है और आज उसी जमीन में कचरा जलाया गया था। जिसके बाद अन्य पक्ष ने विवाद करते हुये उसके परिवार के साथ मारपीट की जिसमें 4 उमेश के परिजन तो 2 सामने वाले पक्ष के लोग घायल हुये हैं। हालांकि पुलिस ने घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है विवेचना जारी है।ं