Loading...
अभी-अभी:

डंफर पलटने से दो लोगों की मौके पर मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

image

Jan 4, 2019

राज कुमार गौतम : बिरिसिंहपुर पाली से 15 किलोमीटर दूर ग्राम सुन्दरदादर से पहले कुरलहा मोड़ पर डंफर के पलट जाने से उसमे सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकी 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रसाशनिक आधिकरियो की घटना की सूचना दी।सूचना प्राप्त होते ही पाली एस डी एम दीपक चौहान,पुलिश प्रसाशन100 डायल एवम 108 मौके पर तत्काल पहुच गए। जिनकी मदद से घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु ले जाया गया।

घटना में म्रतको के नाम चेतन सिंघ पिता रतन सिंघ उम्र 50 वर्ष,सोभीसरन पिता सुराजी उम्र 46 वर्ष बताई जा रहे है। वहीं घायल सियालाल पिता तोतरा सिंघ उम्र 40 वर्ष ,सुरुलाल पिता सोनसाह उम्र 45 वर्ष,लल्लु राम उम्र 45 वर्ष,राम सफल बैगा उम्र 44 वर्ष,छलकु सिंघ 40 वर्ष अमरसाय बैगा उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है। 

घटना में घायल सियालाल ने बताया के वे सभी सुबह 10 बजे के करीब मालाचुआ गांव से सामान लोड कर छोट तुम्मी के लिए निकले थे।ड्राइवर ने सराब पी रखी थी काफी तेज डंफर चला रहा था हमारे मना करने पर भी नही माना लिहाज़ा मोड़ में चालक का नियंत्रण खो गया और यह दुर्घटना हो गई।जानकारी मुताबिक सभी एक ही गांव के है जो की ग्राम कर्री थाना गोपहारु सहडोल के रहने वाले है।सभी सड़क निर्माण में ठेकेदार के अंडर में काम  में लगे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक बहुत ही लापरवाही पूर्वक डंफर चला रहा था। उक्त घटने की जॉच पुलिस मुकदमा पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर रही है।