Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः दो मंजिला मकान के ढह जाने से 7 लोग मलबे में दबे, 4 की हालत गंभीर

image

Sep 20, 2019

अज़हर शेख - इंदौर की परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के लाल गली में दो मंजिला मकान अचानक ढह जाने से, मकान में सो रहे एक ही परिवार के 7 लोग मलबे के नीचे दब गये। जिसके चलते सातों लोग बुरी तरह से घायल हो गये। रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। चार लोगों की हालत गंभीर, उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में कराया भर्ती।

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सातों लोगों को मलबे से बाहर निकाला

मामला देर रात परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के लाल गली डमरू उस्ताद का है। बताया जा रहा है यहां पर एक जर्जर दो मंजिला मकान अचानक गिर जाने के चलते मकान में एक ही परिवार के सो रहे सात लोग मलबे के नीचे फंस गए। आसपास के लोगों ने चीखने चिल्लाने और बचाने के लिए आवाज सुनी तो तत्काल घर से बाहर निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सातों लोगों को मलबे से बाहर निकाला। जिसमें 4 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल 108 की मदद से उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों में नौशाद और उसकी पत्नी फेमीदा बी, साथ ही उसकी 10 वर्षीया बच्ची अलीशा और 13 वर्षीया बच्ची मतासा घायल हो गए। फिलहाल मौके पर नगर निगम की टीम भी पहुंच गई है। वहीं से नाला होने के चलते यह मकान अचानक ढह गया और नाले में जाकर गिर गया। घर में काफी सामान रखा था, जिससे भारी नुकसान हुआ है। निगम के आला अधिकारी मौके का दौरा करेंगे, वहीं सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।