Loading...
अभी-अभी:

गोटेगांवः राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता की बैठक में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री

image

Dec 14, 2019

गोविन्द यादव - गोटेगांव में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता की बैठक में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए शरणार्थियों की नागरिकता वाले बिल को लोकसभा के बाद राज्यसभा में पास होने पर प्रसन्नता जाहिर किया। साथ ही इसे मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि 70 सालों तक जिन्हें न्याय नहीं मिला, जो प्रताड़ित रहे, जिनको उनका अधिकार नहीं मिला, धार्मिक स्वतंत्रता नहीं मिली, अब उन्हें न्याय मिला। यह सबसे बड़ी बात है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा, राहुल गांधी देश की संस्कृति का अपमान कर रहे

वहीं राहुल गांधी द्वारा रेप पीड़िता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि वह देश की संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। अब यह कांग्रेस को तय करना पड़ेगा। देश तो पहले ही उन्हें नकार चुका है, किसी मातृशक्ति के लिए या बेटी के लिए इस समाज में, इस संस्कृति में, क्या सम्मान है, पूरी दुनिया ने उसे देखा है और एक जिम्मेदार पार्टी का नेता अगर इस तरह की बात कहता है तो इसकी निंदा के लिए मेरे पास तो शब्द नहीं है। कांग्रेस नेताओं को समझना पड़ेगा कि उनका नेतृत्व कितना नादान है जो ऐसी गलतियां करता है।