Loading...
अभी-अभी:

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ किया दीपावली का पूजन

image

Nov 8, 2018

विनोद शर्मा : चुनावी मौसम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली का पूजन किया। दीपावली के इस पूजन में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा जी भी मौजूद थे। इस दौरान दोनों ही नेताओं के पार्टी के कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा बीजेपी के कार्यकर्ताओं की असली दीपावली मिशन 2018 का लक्ष्य पूरा करने पर ही सार्थक होगी।

क्योंकि जब तक बीजेपी मध्य प्रदेश की 200 पार का नारा पूरा नही कर लेती तब तक बीजेपी की दीपावली अधूरी है। वहीं दीपावली के पूजन के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी के कार्यालय का उद्धघाटन भी किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए तोमर ने कहा कि इस बार दीपावली के साथ साथ चुनाव भी है। लक्ष्मी जी का पूजन भी चल रहा है और चुनाव भी चल रहा है। हर व्यक्ति ख़ुशी ख़ुशी से दीवाली माना रहे है।