Loading...
अभी-अभी:

डिंडोरीः जीत से उत्साहित कुलस्ते ने किया डीजे की धुन पर डांस

image

May 24, 2019

शिवराम बर्मन- कल का दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सुखद एहसास से भरा रहा। डिंडोरी में मंडला लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और नरेंद्र मोदी के आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस के प्रत्याशी कमल मरावी को लंबे अंतराल से हरा कर जीत हासिल की। इस के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी मनाते हुये डीजे की धुन पर फग्गन सिंह कुलस्ते थिरकते नजर आए। इस दौरान पूर्व खाद्य मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे भी नाचते दिखाई दिए।

कुलस्ते ने कांग्रेस उम्मीदवार कमल मरावी को लगभग 1 लाख मतों से किया पराजित

लोकसभा के चुनावी परिणाम जैसे-जैसे निकलकर सामने आते गए वैसे-वैसे समर्थकों में उत्साह बढ़ता गया और देर शाम भाजपा कार्यालय डिंडौरी के सामने पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे कार्यकर्ताओ के साथ डांस कर रहे थे। वहीं कुछ समर्थकों ने मंडला से भाजपा विजयी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते को हाथ पकड़ कर डीजे के नजदीक ले आये और कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचे फग्गन सिंह कुलस्ते अपने आप को रोक नही सके। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर डांस किया। आपको बता दे कि मंडला लोकसभा सीट से भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस के उम्मीदवार कमल मरावी को लगभग 1 लाख मतों से पराजित किया।