Loading...
अभी-अभी:

वेलेंगटाइन डे - सीमाओं के बंधन से परे प्रेमी-प्रेमिका बंधे विवाह सूत्र में, भारतीय संस्कृति ने किया आकर्षित

image

Feb 14, 2019

अरविन्द दुबे- कहते हैं कि प्यार न उम्र देखता है और न ही सीमाओं के बंधन को मानता है वह सिर्फ भावनाओं के समुद्र में बहता है सीमाओं से परे बंधनमुक्त। ऐसा ही कुछ हुआ जबलपुर के गौरव और ऑस्ट्रिया की जुलेला के बीच। लन्दन में प्यार परवान चढ़ा और भारत में रिति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। वेलन्टाइन सप्ताह पर दोनों ने एक दूसरे को जीवनभर का साथी बना लिया और प्यार का रिश्ता पवित्र बंधन में बदल गया।

शादी के पवित्र बंधन में बंधे गौरव और जुलेला

देश अलग, संस्कृति अलग, लेकिन फिर भी गौरव और जुलेला, दोनों एक दूसरे के हो गए। पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर गौरव और जुलेला की प्यार की कहानी शुरु होती है लंदन में। जहां दोनों की मुलाकात हुई। कुछ ही महीनों में दोस्ती प्यार में बदल गई। लंदन के रहन सहन के मुताबिक दोनों साथ भी रहने लगे। इस दौरान जुलेला ने भारतीय संस्कृति को जाना और भारतीय रीति रिवाज से शादी करने की इच्छा जाहिर की। शादी के लिए परिवार को राजी करना सबसे मुश्किल काम था। लेकिन आखिरकार सब राजी हो गए और शादी भी हो गई। 

भारतीय परंपरा और संस्कृति की दीवानी जुलेला

जुलेला भारतीय संस्कृति से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। जुलेला ने सिर्फ भारतीय परंपरा और रिवाजों को अपनाया, बल्कि जुलेला भारतीय फिल्मों की भी दीवानी है। वहीं जुलेला की शादी में ऑस्ट्रिया से आई उनकी सहेली को भी भारतीय संस्कृति पसंद आई और भारतीय खाने का भी उन्होंने जमकर आनंद लिया। ऑस्ट्रिया से जुलेला के साथ उसके माता पिता बहन और उसके दोस्त भी जबलपुर आए हैं। जो शादी की तैयारियों से लेकर शादी के सभी रस्मों रिवाज में बड़ी ही उत्साह के साथ शामिल हुए। शादी में जुलेला के रिश्तेदार भारतीय परिधान में ही नज़र आए।