Loading...
अभी-अभी:

दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण, इंदौर और भोपाल देश के दो सबसे स्वच्छ शहर

image

May 16, 2018

लगातार दूसरे साल इंदौर और भोपाल देश के दो सबसे स्वच्छ शहर चुने गए हैं। इस बार भी इंदौर को पहला तो भोपाल को दूसरा स्थान मिलाा है। वहीं चंडीगढ़ देश का तीसरा सबसे साफ शहर है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को नई दिल्ली में इसका ऐलान किया। राज्यों की राजधानियों में ग्रेटर मुंबई देश में सबसे स्वच्छ चुनी गई।

पिछले साल के सर्वे से 10 गुना ज्यादा
स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे देशभर के 4041 शहरों के सर्वे के बाद जारी किए गए हैं। ये पिछले साल किए गए सर्वे से 10 गुना ज्यादा है। इसी के चलते केंद्र सरकार ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण कहा है। पहला स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में किया गया था। हालांकि, तब इसमें सिर्फ 73 शहरों को ही शामिल किया गया था। 2016 में कर्नाटक के मैसूर को भारत के सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा दिया गया था। लिस्ट में चंडीगढ़ को दूसरा और तिरुचिरापल्ली (त्रिची) को तीसरे स्थान पर रखा गया था।

दूसरे सर्वेक्षण में 434 शहर शामिल
देश के दूसरे स्वच्छता सर्वेक्षण में उन सभी शहरों को शामिल किया गया था जिनकी जनसंख्या 1 लाख से ऊपर थी। इस लिहाज से ये सर्वे करीब 434 शहरों में किया गया था। 2017 में इंदौर 25वें स्थान से पहले स्थान पर आ गया था, वहीं भोपाल को इसमें दूसरे पायदान पर था, जबकि मैसूर पांचवें पायदान पर फिसल गया था। 2017 की रैंकिंग के हिसाब से इंदौर पहले, भोपाल दूसरे, विशाखापट्‌टनम तीसरे, सूरत चौथे, मैसूर 5वें, तिरुचिरापल्ली छठे, नई दिल्ली 7वें, नवी मुंबई 8वें, तिरुपति 9वें और वडोदरा 10वें नंबर पर था। लिस्ट में गुजरात के सबसे ज्यादा 12 शहर सबसे साफ शहरों की लिस्ट में शामिल हुए थे।