Loading...
अभी-अभी:

"आप की सरकार आप के द्वार का आयोजन", जनता की समस्या के निवारण के लिए लगाए स्टॉल

image

Aug 25, 2019

दिनेश धरपुरे : मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने ग्रामीण अंचल के लोगों को जो समयाभाव व कुछ अज्ञानतावश मुख्यालय नहीं पहुंच पाते या फिर जनता को शासन की योजना का लाभ लेने में दिक्कत हो रही है, उन सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का त्वरित व सीधा लाभ मिले इस हेतु आपकी सरकार आपके द्वार का आयोजन ग्राम रामाकोना में किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से प्रभारी मंत्री- सुखदेव पांसे ज़िला कलेक्टर -श्रीनिवास शर्मा,  पुलिस अधीक्षक- मनोज राय, स्थानीय विधायक- विजय चोरे व जनप्रिनिधियो सहित जनता के उपस्थिति में शुरू हुआ है। 

मंत्री सुखदेव पांसे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
विधायक विजय चोरे ने कमलनाथ सरकार की क्षेत्र के लिए उपलब्धियां जनता को गिनाईं और क्षेत्र के विकास की बात कही तो प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि यह सरकार ही छिन्दवाड़ा जिले की जिले के हर गांव गांव का विकास होंगा। 

भाजपा के राज में किसानों ने की सबसे ज्यादा आत्महत्या
वहीं पूर्व में भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिर्फ भाषण देने का काम करते थे। 15 साल में मध्यप्रदेश का खजाना खाली कर धरातल पर कुछ नहीं किया और 15 साल में किसानों ने भाजपा के राज्य में सबसे ज्यादा आत्महत्या की। कमलनाथ सरकार चार चरणों में किसानों का कर्ज माफ कर देंगी। 15 साल पूर्व 200 से 300 फिट में पानी बोर में लग जाता था। किंतु भाजपा के राज में वह पानी 800 से 1000 फिट तक चला गया क्योंकि भाजपा ने पानी को बचाने के लिए कोई योजना नही चलाई, जिससे पूरा पानी गर्त में चला गया जिसके लिए भी भाजपा ही जिम्मेदार है।