Loading...
अभी-अभी:

रस्म अदायगी बना कृषि महोत्सव, अधिका​रियों की नहीं है रुचि

image

Apr 15, 2017

विदिशा। भारत की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। शासकीय स्तर पर किसानों को विभिन्न योजनाओं और जानकारियों के लिए समय—समय पर कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाता है। लेकिन कृषि महोत्सव केवल अब एक रस्म अदायगी तक सिमट कर रह गया है। जिसमें अधिकारीयों की कुछ खास रुचि नजर नहीं आ ​र​ही है। कुछ ऐसा ही नजारा सिरोंज मंडी प्रांगण में आयोजित किए गए कृषि महोत्सव कार्यक्रम में देखने को मिला। मंडी में उपज लेकर आए किसानों को न तो आमंत्रित किया गया। न ही कृषि महोत्सव कार्यक्रम में किसानों का कोई भी सरोकार नजर आया। आयोजकों द्वारा मंडी के व्यापारी हॉल में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम स्थ्ल पर कुर्सियां खाली पड़ी रही। जिस में हितग्राही नदारत थे। कृषि महोत्सव जैसे आयोजनों के लिए कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों के रुझान के लिए कोई प्रयास नहीं ​किया जा रहा है। वही कृषि विस्तार अधिकारी ओपी राय ने बताया कि यह आयोजन कृषकों को शासन के द्वारा संचालित होने वाली योजनाओं के बारे में बताने के लिए रखा गया है।