Loading...
अभी-अभी:

आकाश विजयवर्गीय से जुड़े सवालों पर बचते नजर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह

image

Jul 19, 2019

दीपिका अग्रवाल : विधायक आकाश विजयवर्गीय के बल्लाकांड के बाद 2 बार इंदौर का दौरा निरस्त करने वाले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर मीडिया से चर्चा की लेकिन आकाश विजयवर्गीय से जुड़े मामले के सवाल को टाल गये।

सदस्यता का महाअभियान चलाने जा रही है भाजपा
भाजपा 21 से 31 जुलाई के बीच में सदस्यता का महाअभियान चलाने जा रही है। पूरे प्रदेश में हजारों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देने निकलेंगे। इसको लेकर पार्टी ऐसे विस्तारक तैयार कर रही है, जो सुबह व शाम को चार-चार घंटे देकर सदस्य बनाने का काम करेंगे। इसमें क्षेत्र में रहने वाले मंडल के पदाधिकारियों से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी के हिस्से पांच-पांच बूथ आएंगे। उन्हें समाज में जाकर चर्चा करने के गुर सिखाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह खुद इंदौर पहुंचे। 

बैठक में जिला और नगर कार्यकारिणी के सदस्य संयुक्त रूप से शामिल
केसरबाग रोड स्थित विठ्ठल रुकमणी गार्डन में भाजपा जिला और नगर इकाई की बैठक हुई। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान के लिए विस्तारकों को समाज में जाकर काम करने के गुर सिखाए। बैठक में जिला और नगर कार्यकारिणी के सदस्य संयुक्त रूप से शामिल हुए।