Loading...
अभी-अभी:

आपकी सरकार आपके द्वार : कांग्रेस विधायक ने लगाई चौपाल, जनता की समस्याओं का किया निराकरण

image

Aug 18, 2019

दिनेश शर्मा : मेहगांव कांग्रेस विधायक ओपी.एस. भदौरिया द्वारा मंडी प्रांगण में आपकी सरकार आपके द्वार के चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना गया एवं उनका निराकरण किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर भी मौके पर मौजूद रहे। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। 

जनता एवं अधिकारी कर्मचारियों को किया संबोधित
विधायक द्वारा सरकार की योजनाओं एवं उसकी उपलब्धियों का बखान भी किया गया। मेहगांव विधायक ओपीएस भदौरिया ने जनता एवं अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता अपनी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर भी मेरे पास आती है। उनका कहना है कि अधिकारियों के ढुलमुल रवैए के चलते जनता को छोटी-छोटी बातों के लिए भी उनके पास आना पड़ता है। वह तो जनप्रतिनिधि हैं ऐसे में उन्हें जनता की सभी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करना है। 

जनता की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कम से कम 2 दिन अपने कस्बे या अपने गांवों में रहकर जनता की समस्याओं का निराकरण करने की हिदायत भी दी। विधायक ओ पी एस भदौरिया ने स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण एवं महिलाओं को गैस चूल्हों का वितरण भी इस अवसर पर किया। उन्होंने कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में 200 मिडल स्कूल हाई स्कूल में बदले गए हैं जबकि 200 ही हाई स्कूलों को इंटरमीडिएट में बदला गया है। इसी के साथ 700 स्कूलों के नव निर्माण की घोषणा भी मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि अकेले मेहगांव विधानसभा में 20 हाई स्कूलों को इंटरमीडिएट किया गया है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजनाओं का क्रियान्वयन भी किया जायेगा।