Nov 8, 2019
राजेश दुबे : पुलिस की नौकरी बहुत ही कठिनाइयों से भरी होती है। पुलिस वाले अपने परिवार के साथ त्यौहार नहीं मना पाते हैं पर अशोक नगर में एसपी पंकज कुमावत ने पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ाते हुये एक नयी पहल की है। जिससे पुलिस जवानों का हौसला भी बुलंद होगा और देश की सेवा करने के साथ अपने परिवार को भी टाइम दे सकेंगे। साथ ही उन्हें वो मान सम्मान मिलेगा जिसके वो हकदार है।
अशोक नगर एसपी पंकज कुमावत ने पुलिस जवानों की परेशानी पर अपना ध्यान आकर्षित किया जो कि एक नवाचार है। इस पहल से पुलिस जवानों में न सिर्फ खुशी है बल्कि अपने कर्तव्य को लेकर और सजग हो गये हैं। एसपी पंकज कुमावत ने हर महीने हर सप्ताह ऐसे पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की योजना बनाई है जो श्रेष्ठ कार्य करते हैं। इन पुलिस कर्मियों को हर महीने और हर सप्ताह नगद इनाम देने के साथ उनके प्रमोशन में मदद दी जाएगी। इसके साथ ही उचित कार्य करने वाले पुलिस कर्मी की फ़ोटो sp ऑफिस के बाहर लगायी जायेगी। जिससे दूसरे पुलिसकर्मियों को भी आगे अच्छा कार्य करनी की सीख मिलेगी।