Loading...
अभी-अभी:

इंदौर : बैंको के विलय को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर

image

Oct 22, 2019

दीपिका अग्रवाल : बैंक के विलय और उसमें बढ़ते प्राइवेट दखल से नाराज बैंक कर्मी लगातार सड़क पर उतर कर अपना विरोध जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, वेतन समझौते के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन द्वारा तय की गई नई शर्तों से नाराज कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में आज भी बैंक कर्मियों ने हड़ताल कर अपना विरोध जाहिर किया है।

बैंकों में काम प्रभावित
इंदौर में बैंक कर्मचारियों ने राजवाडा क्षेत्र के सांठा बाजार स्थित बैंक के ही बाहर धरना देकर नारेबाजी की है। वहीं आज की गयी इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण कई प्रमुख राष्ट्रीय बैंकों और अन्य बैंकों में काम प्रभावित हुआ है।

काम बंद हड़ताल कर रहे कर्मचारी
बैंक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगो को अनदेखा कर सुनवाई नहीं की गयी तो आगे और कई आंदोलन किये जायेंगे, जिसकी ज़िम्मेदारी खुद सरकार की होगी। गौरतलब है कि बैंको के विलय को लेकर बैंक कर्मचारी लम्बे समय से विरोध और काम बंद हड़ताल करते आ रहे हैं, वहीं त्यौहार के मौके पर हुई बैंक की इस हड़ताल के कारण आमजनता के साथ ही व्यापार पर भी काफी असर पड़ा है। वहीं इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।