Loading...
अभी-अभी:

डंम्पर ने बाइक सवार दो युव​क ​को कुचला

image

Jul 5, 2017

इंदौर : गांधीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंम्पर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया हैं। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में स्थित दिलीप कालोनी के पास का हैं। ड्यूटी से बाइक पर सवार होकर सुभाष और मेहरबान सिंह अपने घर जा रहे थे। पीछे तेज रफ्तार से आ रही डंम्पर ने टक्कर मार दी। सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। वही मेहरबान सिंह घायल हो गया। घायल मेहरबान सिंह को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया।