Loading...
अभी-अभी:

Chatarpur: हैंडपंप से आग और पानी एक साथ निकल रहे, जाने पूरा मामला

image

Aug 25, 2022

छतरपुर में बकस्वाहा से 10 किलोमीटर दूर कछार गांव में एक हैंडपंप आग और पानी एक साथ उगल रहा है। जब आसपास के लोगो को इस घटना की जानकारी मिली तो लोग ये अनूठा दृश्य देखने पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 2 हैंडपंप लगे है। जिनसे गांव के लोग पानी भरते हैं। बुधवार सुबह से एक हैंडपंप में खुद-बखुद आग और पानी एक साथ आ रहा है। गांव वाले इससे काफी डरे हुए हैं, उनका कहना है कि कहीं जमीन के अंदर कोई बड़ी हलचल तो नहीं हो रही। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को दे दी है। 

पहले भी ऐसा हो चुका है
गांव के ही देवेंद्र सिंह लोधी ने बताया की इस हैंडपंप में अक्सर इस तरह की घटना होती रहती है। उन्होंने बताया की पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। तब प्रशासन ने उसका हैंडल, अंदर का पंप और पाइप निकालकर खुला छोड़ दिया था। अब इसमें अक्सर इस तरह के दृश्य देखने को मिलते रहते हैं। जिससे लोग वहां जाने से डरते हैं। यहां कोई वाहन भी लेकर नही ले जाता। गांव के लोग हैंडपंप वाली जगह को खराब मानते है।

जाने इसकी वजह
वैज्ञानिकों की माने तों हैंडपंप से पानी के साथ ज्वलनशील गैस का निकलना कोई चमत्कारी घटना नहीं है। यह सामान्य हाइड्रोकार्बन (मीथेन) गैस होती है। जहां अवसादी चट्टानों में पेड़-पौधों के अवशेष अवसाद (बारीक रेत) के साथ दलदली क्षेत्र में जमा होते हैं। वहां भौतिक-रासायनिक प्रक्रिया से मीथेन गैस का निर्माण होता है। यह गैस गर्म होने से या जलने से घनत्व में कम होती है। जिससे इस गैस के नीचे स्थित पानी भी ऊपर की ओर उठता है। बकस्वाहा में अवसादी चट्टान जैसे बलुआ पत्थर, शेल आदि मिलती हैं।