Loading...
अभी-अभी:

7 दिन से बेतवा नदी में भूखे-प्यासे फंसे 4 लोग: सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; 2 को किया एयरलिफ्ट, 2 अब भी गायब

image

Aug 25, 2022

झांसी में 7 दिनों से टापू पर फंसे 4 युवकों में से 2 को सेना ने एयर लिफ्ट कर लिया है। 2 युवक अब भी नदी के बीच फंसे हुए हैं। चारों युवक एक साथ 19 अगस्त को नदी में मछली पकड़ने गए थे, तभी अचानक मध्य प्रदेश से पानी छोड़ दिया गया। इससे नदी का बहाव तेज हो गया और सभी टापू पर फंस गए। तब से ये युवक भूखे प्यासे टापू पर फंसे हैं। 

पूरा मामला

खड़ेसर गांव से सटी बेतवा नदी पर 2 टापू बने हैं। बड़े टापू पर गांव के किसानों की 8 एकड़ जमीन है। 19 अगस्त को मनीराम और हरी नाम के  खेत गए थे वहीं फूल सिंह और अशोक मछली मारने गए थे। उस दिन नदी का जलस्तर बहुत कम था। तभी मध्य प्रदेश से पानी छोड़ दिया गया। इससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और वो सभी टापू पर फंसे रह गए। बारिश के कारण मोबाइल नहीं चल रहे थे जिसके चलते परिजनों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। इससे घरवाले बेहद चिंतित थे। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य बुधवार दोपहर को मौके पर पहुंच गए और परिवार को सांत्वना दी।       

प्रशासन सतर्क

बुधवार को गांव वासियों की सूचना पर किसानों को रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन एक्टिव हो गया। मौके पर SDRF की टीम बुलाई गई। हालांकि बुधवार को रेस्क्यू ऑपरेशन फेल हो गया। अफसरों ने सफाई दी की नदी में बड़े आकार के पत्थर हैं, इसलिए स्टीमर नहीं चल सकती। इसके बाद गुरुवार को सेना की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू के लिए मैपिंग की। इसके बाद दो हेलीकॉप्टर मंगाए गए। जवानों ने दोनों टापू पर पहुंच कर दोनों युवकों को एयर लिफ्ट किया। वहीं दो युवक अब भी टापू पर फंसे हैं। रेस्क्यू के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली और सेना को देवदूत बताया।