Aug 25, 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर 42 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इससे राजधानी में ई-बसों का बेड़ा बढ़ गया। इनमें से 34 राजधानी के चार रूटों पर चलेंगी, जिससे करीब 15 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। इनमें से 8 बसें कानपुर में भी चलेंगी। गौरतलब है कि ये बसें महीने भर से डिपो पर खड़ी थीं। इन्हें सड़क पर सिर्फ इसलिए नहीं उतारा जा रही था क्योंकि सीएम को हरी झंडी दिखाने का समय नहीं मिल पा रहा था। इन बसों को
अभी चलती हैं इतनी बसें
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक निदेशक पल्लव बोस ने बताया कि अभी लखनऊ के 22 मार्गों पर 105 ई-बसें चल रही हैं। इनमें रोजाना करीब 35 से 40 हजार लोग ट्रैवल करते हैं। अब इस गिनती में 34 और ई बसों के जुड़ने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। नई बसों में गुरुवार से सफर किया जा सकेगा। इन्हें पहले विराजखंड बस स्टैंड से पीजीआई वाया अहिमामऊ, लू-लू मॉल, तेलीबाग रूट पर चलाया जाना था, लेकिन इसे निरस्त कर दिया गया है। इसकी जगह बसों के जरिए लखनऊ से नैमिष का रूट जोड़ा गया है।
ऐसे होंगे बसों के रूट
गुरुवार से सड़कों पर दौड़ने वाली 34 ई बसों में से 7 ई बसें स्कूटर इंडिया से इंजीनियरिंग कॉलेज वाया अवध चौराहा, चारबाग, सिकंदराबाग, बादसाहनगर, होते हुए निशातगंज तक चलेंगी। वहीं 5 ई बसें लखनऊ से नैमिषारण्य वाया दुबग्गा, चौक, कैसरबाग होते हुए नैमिषारण्य तक चलेंगी। इनमें से 11 ई बसें बग्गा से टिकैतगंज वाया अवध चौराहा, चारबाग, हजरतगंज, टेढ़ीपुलिया, इंट्रीगल विवि, कुर्सी तक। इसके अलावा बची हुई 11 ई बसों का रूट पीजीआई से अटल चौक वाया कैंट, केकेसी, चारबाग, सिकंदरबाग, बादशाहनगर, इंजी कॉलेज तक होगा।








