Loading...
अभी-अभी:

सबसे बड़ा सर्वेयर में खुद हूँ जो जनता के बीच रहता हूँ : सीएम शिवराज

image

Dec 8, 2018

दिनेश भट्ट : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के एक्जिट पोल जारी हुए हैं वहीं सीएम शिवराज सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा है कि मै सबसे बड़ा सर्वेयर हूँ जनता के बीच रहता हूँ ,जनता भाजपा को भारी बहुमत से जिताएगी यह शिवराज का दावा है। राज्य मंत्री संजय पाठक ने भी सर्वे के दावों के विपरीत सरकार बनाने का दावा किया है 135 से 140 सीट का दावा उन्होंने किया है। 

विधानसभा चुनावों की थकान मिटाने सपरिवार तीन दिन छुट्टियां मनाने बांधवगढ़ पंहुचे सूबे के मुखिया शिवराज ने एक्जिट पोल के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया है। शिवराज सिंह ने कहा है की सबसे बड़ा सर्वेयर में खुद हूँ जो जनता के बीच रहता हूँ ,गरीब जनता की भलाई के लिए मतदाताओं के भाजपा को वोट दिया है और भाजपा बहुमत से जीतेगी। वहीँ राज्य मंत्री संजय पाठक ने भी प्रदेश में भाजपा की 135 से 140 सीट का दावा किया है। बांधवगढ़ में प्रवास दौरान सीएम ने परिवार सहित प्राकृतिक पर्यावरण का आनंद लिया और वन्य प्राणियों के दर्शन किये। सीएम शिवराज शनिवार को निजी विमान भोपाल रवाना हो गए।