Loading...
अभी-अभी:

असामाजिक तत्वों ने बोस की प्रतिमा पर डाला रंग, कांग्रेसियों ने किया हंगामा

image

Mar 9, 2018

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में होली त्यौहार की जमकर धूम रही, पर ये होली की धूम सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा तक पहुंच गई। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बोस की प्रतिमा पर रंग ड़ाल दिया जिसके बाद कांग्रेसियों ने प्रतिमा के पास पहुंचकर जमकर हंगामा किया, इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने कई बार नगर निगम को प्रतिमा धुलवाने के लिए फोन भी किया पर जब निगम का अमला नहीं आया तो नाराज होकर कांग्रेसियों ने प्रतिमा के सामने ही धरना देना शुरु कर दिया।

कांग्रेसियों ने लगाए आरोप...

कांग्रेसियों का आरोप है कि देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का ये हाल है, औऱ उनकी प्रतिमा के इस हाल के लिए निगम प्रशासन औऱ स्थानीय पुलिस जिम्मेदार है।

इसके अलावा कांग्रेसी नेता ने कहा कि नेता जी का ये पार्क लोगों के घूमने के लिए बनवाया गया था, पर निगम की उपेक्षा के चलते अब ये पार्क असामाजिक तत्वों का अड्ड़ा बन गया है, शाम होते ही यहां पर शराबी जम जाते हैं, जिसके बाद नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के नीचे ही जाम से जाम छलकते हैं, शराबियों की शिकायत को लेकर स्थानीय लोगों ने ओमती पुलिस को भी सूचना दी, पर पुलिस ने भी इस पर कोई कार्रवाही नहीं की, लिहाजा नेता जी की प्रतिमा का हाल ये हो गया।

घंटों बाद पहुंचा निगम अमला...

इधर घंटों बाद निगम का दल फायर ब्रिग्रड़ मशीन के साथ मौके पर पहुंचा, और कांग्रेसियों के सामने ही प्रतिमा को धुला गया तब जाकर मामला शांत हुआ। गौरतलब है कि नगर निगम जबलपुर ने हाल ही में दावा किया था कि शहर मे महापुरुषों की जितनी भी प्रतिमाएं लगी हैं उनकी देखरेख को लेकर निगम तत्पर है, पर जिस तरह की घटना  नेता जी की प्रतिमा के साथ हुई है, उसके बाद से निगम अमले की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे  हैं।