Loading...
अभी-अभी:

दमोह में सोमवार को साल का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज, नौतपा खत्म होने के बाद पारा पहुंचा 47 डिग्री सेल्सियस

image

Jun 4, 2019

प्रशांत चौरसिया : दमोह में पारा लगातार लोगों को हलाकान किए हुए हैं। दमोह में सोमवार को साल 2019 का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यह तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के दौर से जूझ रहे दमोह के लोगों के लिए और बुरी खबर आने वाली है, क्योंकि आगामी दिनों में 47 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा तापमान हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज किए गए तापमान की बात करें तो नौतपा के बाद सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है, और यह तापमान साल का सबसे ज्यादा तापमान है। नौतपा के दौरान जहां भीषण गर्मी ने दमोह के लोगों को परेशान किया। वहीं नौतपा खत्म हो जाने के बाद गर्मी के रौद्र रूप में कोई कमी नहीं आ रही है। यही कारण है कि नौतपा के खत्म हो जाने के बाद सोमवार को दमोह का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में यह तापमान दर्ज हुआ। वैसे भी चंद दिन पहले दमोह दुनिया के उन 15 शहरों में शामिल हो गया जो सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहे हैं। ऐसे हालात में अभी और भी तापमान बढ़ने की आशंका मौसम विभाग जता रहा है।