Loading...
अभी-अभी:

प्रशासन की पहल पर दमोह में एक साथ रोपे गए 5100 पौधे

image

Aug 4, 2019

प्रशांत चौरसिया : दमोह जिला प्रशासन की पहल पर दमोह बायपास मार्ग दमयंती पुरम के पास पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से 5100 पौधों को  रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया था। जो कुछ ही घंटों में पूरा होता नजर आया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक के साथ कलेक्टर एसपी ने भी पौधों का रोपण किया है।

दमोह में पहली बार 5100 पौधों का रोपण
बारिश के मौसम में दमोह जिला मुख्यालय पर विशेष रूप से कलेक्टर की पहल पर दमोह में पहली बार एक साथ इक्यावन सौ पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के लिए दमोह जबलपुर बायपास मार्ग पर दमयंती पुरम के पास एक पहाड़ी को चुना गया। जिसके बाद यहां पर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गई। प्रशासन की व्यवस्थाओं के बाद सुबह से पहुंचे लोगों ने यहां पर बड़ी संख्या में एक साथ पौधों का रोपण किया। लक्ष्य के अनुसार यहां पर पहुंचे लोगों ने पौधों का रोपण किया।

पौधों के संरक्षण का संकल्प 
इस दौरान कलेक्टर तरुण राठी ने हर समाज सेवी संस्था एवं प्रशासनिक विभागों के पास पहुंचकर उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान दमोह के कांग्रेस विधायक सहित कांग्रेस एवं भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने भी आयोजन स्थल पर पहुंचकर पौधों का रोपण किया। समस्त समाज सेवी संस्थाओं में भी इस आयोजन में हिस्सा लेकर पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही इन पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

बड़ी संख्या में पौधों का रोपण
मालूम हो कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पौधों का रोपण दमोह में पहली बार हुआ है। प्रशासनिक पहल के बाद यह आयोजन हजारों लोगों के सहयोग से सफलता की ओर बढ़ता नजर आया। मालूम हो कि पेड़ पौधों की कमी के चलते दमोह की पहाड़ियां निर्जन हो चुकी है, ऐसे में पहाड़ियों के गर्म होने के कारण दमोह गर्म हो रहा है। तापमान को कम करने के लिए इन पौधों का रोपण मील का पत्थर कहा जा सकता है।