Loading...
अभी-अभी:

देवास जिले में 11 मरीज स्वस्थ होकर पहुंचे अपने घर

image

May 3, 2020

प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित मरीजों के स्वस्थ्य होकर घर लौटने की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में देवास जिले के 11 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। इन पॉजीटिव मरीजों का उपचार अमलतास अस्पताल में चल रहा था। इनमें से तीन मरीजो की दूसरी एवं तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। साथ ही अन्य 03 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें भी डिस्चार्ज किया गया। 

एक मई तक स्वस्थ होकर घर लौट रहे व्यक्तियों ने  डॉक्टर तथा नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद दिया। सिविल सर्जन डॉ. अतुल बिड़वई एवं चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया ने घर लौटे सभी से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और अपने परिचितो को भी कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी।