Loading...
अभी-अभी:

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे कान्हा नेशनल पार्क, प्रशंसकों की उमड़ी भीड़

image

Jan 30, 2020

अमित चौरसिया : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कान्हा टाइगर रिजर्व घूमने आए हैं। दोपहर बैहर के बिरसा एयर स्ट्रीप पर चार्टर्डप्लेन से परिवार और मित्रों के साथ धोनी यहां पहुंचे। वे यहां 31 जनवरी तक बंजाराटोला रिसॉर्टमें रुकेंगे। धोनी के टाइगर रिजर्व पहुंचने के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

धोनी परिवार और दोस्तों के साथ कान्हा टाइगर रिजर्व में लंबी सफारी करेंगे। उनका एक दिन जंगल में ही कैंप करने का कार्यक्रम है। धोनी का किसी से भी मिलने का कार्यक्रम नहीं हैं। मंगलवार दोपहर एयर स्ट्रिप पर जैसे ही लोगों को प्लेन लैंड होने की जानकारी लगी। वहां प्लेन देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। धोनी जैसे ही प्लेन से बाहर आए और लोगों ने उन्हें पहचान लिया। कई लोगों ने धोनी के साथ सेल्फी ली। 3 दिवसीय दौरे पर वह वाइल्ड लाइफ से जुड़ी हुई तमाम जानकारियां एकत्र करेंगे। आज उन्हें सफारी करने में बड़ा मजा आया और वनराज के दीदार किए। धोनी ने मीडिया से  पूरी तरह दूरी बनाए हुए है।