Loading...
अभी-अभी:

डॉक्टर के अभाव में बंद पड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को अब बेहतर करेगा नगर का बेटा 'राहुल', क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों का असर

image

Nov 9, 2019

वैसे तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में विगत 6 वर्षों से एमबीबीएस डॉक्टर के अभाव में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ती दिखाई दे रही थी किंतु क्षेत्रीय विधायक के रुचि लेने से अब नगरवासियों सहित नगर से सटे लगभग 80 गांव की जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरदारपुर व धार का रुख नहीं करना पड़ेगा। अब राजगढ़ में ही पढ़े बढ़े राहुल पिता गणपतलाल कुलथिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में चिकित्सक का पदभार ग्रहण किया है। 

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का लिया संकल्प 
एमबीबीएस डॉक्टर राहुल कुलथिया ने भी क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का संकल्प लिया है। बीएमओ शीला मुजालदा ने नर्स स्टाफ की नियुक्ति जल्द ही करने को कहा है तो क्षेत्रीय विधायक ने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सीमाओं में पड़ी गंदगी को साफ करने एवं रंगाई पुताई के निर्देश दिए। इधर वरिष्ठ नागरिकों को व्यापारियों ने भी 2लाख 70हजार रूपयो की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

स्वास्थ्य सेवाओं हेतु पर्याप्त उपकरण नहीं
नवनियुक्त एमबीबीएस डॉक्टर राहुल कुलथिया से यूं तो क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बहुत ही अपेक्षाएं हैं लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं हेतु पर्याप्त उपकरण नहीं होने से उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए क्षेत्रीय जनता को जिला चिकित्सालय का रूख तो करना ही होगा।