Loading...
अभी-अभी:

ऐसा पहली बार हो रहा है जब दिग्विजय सिंह नहीं डाल पाएंगे वोट

image

May 12, 2019

देश में छठवें और मध्यप्रदेश के तीसरे चरण में आठ संसदीय क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। इन सीटों पर कुल 138 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय क्षेत्र में है। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मैदान में हैं। यहां से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

जानकारी के मुताबिक भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के वोट डालने राधौगढ़ नहीं जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें आज सुबह हेलिकॉप्टर से मतदान करने राजगढ़ जाना था लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। सूत्रों कि माने तो दिग्विजय सिंह अगर कार से राधौगढ़ जाएंगे तो समय ज्यादा लगेगा। इसलिए संभव है कि वे मतदान करने नहीं जाएं। बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब दिग्विजय सिंह वोट नहीं डाल पाएंगे।

इसी के साथ मतदान केंद्रों का जायजा लेने निकले दिग्विजय सिंह ने कहा है कि निर्वाचन आयोग की तैयारियां ठीक तरह से नहीं होने के कारण मतदाता परेशान हो रहे हैं। मतदान केंद्रों पर पीने तक का पानी नहीं हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने परिवार सहित अपने गांव जैत में किया मतदान। वही मशीन में खराबी की वजह से कई जगह समय पर मतदान शुरू नहीं हो पाया।