Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस की झूठी सरकार ने किसानों के साथ छल किया है : पूर्व सीएम शिवराज

image

May 1, 2019

इछावर के ग्राम दिवड़िया में भाजपा विदिशा लोकसभा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पक्ष में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुये कहा है कि कांग्रेस की झूठी सरकार ने किसानों के साथ छल किया। 

उन्होंने कहा कि कर्ज माफी का झूठा वादा करके विधानसभा चुनाव में बढ़त कर ली लेकिन लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की जनता सब समझ चुकी है और कांग्रेस को बुरी तरह उसका जवाब दे देगी और वह यहीं नहीं रुके। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा ये भी कहा गया कि दिग्विजय सिंह के चुनाव प्रचार करने कन्हैया कुमार को बुलाया जा रहा जिसने JNU में देश द्रोह के नारे लगाए ओर ये भी कह गए कि एनकाउंटर कांड में शाहिद ओमप्रकाश शर्मा के घर जाने की बजाय आतंकवादी के घर गए।

ओसामा बिन लादेन को जी कहने वाले जिन्ना को नमस्कार करने वाले आतंकवादी को पनाह देने वाले क्या ये देश बचाएंगे ये लोग देश बर्बाद कर देंगे और यहीं नही रुके। उन्होंने कह दिया कि कांग्रेस पार्टी को खत्म करने में किसी की जरूरत नहीं है, राहुल गांधी और कमलनाथ जी कांग्रेस को खत्म कर देंगे और किसी की आवश्यकता नही है।