Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह ने दाखिल कराया नामांकन

image

Apr 23, 2019

विनोद शर्मा : ग्वालियर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक सिंह ने आज अपना नॉमीनेशन फाइल कर दिया है। अशोक सिंह ने नॉमिनेशन फाइल करने से पहले सिंधिया परिवार की छत्रियों पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद अचलेश्वर मंदिर से अपनी पत्नी और कांग्रेस के नेताओं के पूजा करने के बाद रोड शो शुरू किया। 

रोड शो में कई कांग्रेसी मौजूद
इस रोड शो में कांग्रेस के मंत्री लाखन सिंह, विधायक केपी सिंह, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक मुन्नालाल गोयल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान अशोक सिंह ने कहा है कि ये चुनाव वे नही लड़ रहे है, बल्कि ग्वालियर शहर की जनता बीजेपी की नीतियों से लड़ रही है। क्योंकि बीजेपी ग्वालियर में सांसद की सीट पर 2007 से काबिज है। लेकिन जो वायदें करके बीजेपी ने वोट हासिल किए थे। वो पूरे नही हुए है। 

ग्वालियर लोकसभा सीट का चुनाव किस ओर लेगा करवट
बता दें कि 2007 में यहां पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें बीजेपी ने माधवराव सिंधिया की बहन यशोधरा राजे सिंधिया ने इस चुनाव में कांग्रेस के अशोक सिंह के समाने उतारा था। जहां अशोक सिंह को हार मिली थी। वहीं 2009 के चुनाव में बीजेपी ने यहां से एक बार फिर यशोधरा राजे को टिकट दिया। उन्होंने एक बार फिर अशोक सिंह को मात दी। 2014 में बीजेपी ने यहां से नरेंद्र सिंह तोमर को मैदान में उतारा। जहां से नरेंद्र सिंह तोमर ने अशोक सिंह को 25 हजार से ज्यादा वोटो से हरा दिया था। यानि की अशोक सिंह कांग्रेस के 3 बार के हारे हुए प्रत्याशी है। लेकिन इस बार इनका मुकाबला बीजेपी के विवेक शेजवलकर से है। शेजवलकर ग्वालियर के मौजूदा मेयर है। ऐसे में देखना होगा कि ग्वालियर लोकसभा सीट का चुनाव किस ओर करवट लेता है।