Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर : अटल सम्मान से सम्मानित हुए देश के सुविख्यात कवि "सोम ठाकुर"

image

Dec 25, 2019

विनोद शर्मा : भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर ग्वालियर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कवि अटल सम्मान का आयोजन हुआ और अटल सम्मान से देश के सुविख्यात कवि सोम ठाकुर को मुख्य अतिथि भारत सरकार के मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे।

शहर की सामाजिक संस्था अपना ग्वालियर और नगर निगम द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष कवि सम्मेलन का आयोजन करता आ रहा है। वर्ष 2019 का अटल सम्मान अटल के मित्र और ख्यातिप्राप्त कवि सोम ठाकुर को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने श्रीफल और एक लाख रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया। हमारे अटल प्यारे अटल के नाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम कवि  सोम ठाकुर आगरा, अरुण जेमिनी नई दिल्ली, कर्नल वीपी सिंह पुणे, श्री खुशवीर सिंह शाद जालंधर, विष्णु सक्सैना अलीगढ, सुश्री दीप्ति मिश्रा मुम्बई ,मदन मोहन दानिश ग्वालियर शिरकत कर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। कवि सम्मेलन का दौर देर रात तक चलता रहा और कड़के की सर्दी में श्रोता की कवि सम्मेलन का आनंद लेते रहे।