Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर के शांति निकेतन आश्रम में ए​क लड़की के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने

image

Apr 23, 2019

सुनील वर्मा : ग्वालियर के शांति निकेतन आश्रम में मंदबुद्धि लडक़ी के साथ कई साल तक उसका शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वही यहां घिनौनी हरकत इसी आश्रम के वृद्धाश्रम में रहने वाले एक व्यक्ति ने की है। जब तक वह आश्रम में रही उसके डर की वजह से मुंह नहीं खोल सकी। इस आश्रम से शिफ्ट होने के बाद उसने काउंसलिंग में खुलासा किया तो खलबली मच गई। जिसके बाद महिला बाल विकास की काउंसलर पीडि़ता को हजीरा थाने ले गई। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता बचपन से रह रही थी शांति निकेतन में
दअरसल हजीरा थाना क्षेत्र के शांति निकेतन मोतीलाल रोड पीड़िता बचपन से रह रही थी। आश्रम की पहली मंजिल पर लड़कियों को रखा जाता है जबकि ग्राउंड फ्लोर पर वृद्धाश्रम है। उसमें रहने वाले विमल चंद जैन ने उसका कई साल तक शारीरिक शोषण किया। विमल मौका पाकर अक्सर पहली मंजिल पर आ जाता और अश्लील हरकतें करता। पीडि़ता को थाने लेकर पहुंची काउंसर ज्योति गर्ग ने पुलिस को बताया कि विमलचंद का घर ग्वालियर में है। उसकी शादी नहीं हुई है। करीब 10 साल से वूद्धाश्रम में रहता है। महिला बाल विकास की टीम आश्रम में बच्चियों की काउंसिलिंग के लिए ले जाती है। इसलिए विमल के बारे में जानकारी है। जब तक वह शांति निकेतन में रही उसने विमल के बारे में कुछ नहीं बताया। 

18 साल की उम्र तक की लड़कियों को ही रखा जाता था आश्रम में
आश्रम में 18 साल तक की उम्र की लड़कियों को ही रखा जाता है। करीब 6 महीने पहले पीडि़ता 18 साल की उम्र पार कर गई तो उसे दूसरे आश्रम में शिफ्ट किया गया। वहां पहुंचने के बाद कुछ दिन पहले काउंसर तब्बसुम के साथ वहां गई तो पीडि़ता ने बरसों से शारीरिक शोषण का खुलासा किया कि उसके साथ विमलचंद कई सालो से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। 

आश्रम में पीडि़ता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने
आश्रम के अंदर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद आश्रम की लड़कियों पर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि महिला बाल विकास के अधिकारी ऐसे आश्रम और संस्थाओं में निगरानी और वहां रहने वाली लड़कियों की लगातार काउंसिलिंग का दावा करते हैं। लेकिन सवाल उठता है कि शांति निकेतन में मंदबुद्धि लडक़ी के साथ वहां रहने वाला बुजुर्ग कई साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा और वहां लगातार काउंसिलिंग के लिए जाने वाली टीम को पता तक नहीं चला। 

बुजुर्ग पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप 
आश्रम में पीडि़ता के अलावा और भी कई लड़कियां थीं। इन लड़कियों की निगरानी करने वालों को घटना का आभास तक नहीं हुआ। वहीं पुलिस थाने पीडि़ता को महिला बाल विकास की काउंसलर साथ लेकर आई थीं, पीडि़ता ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है।