Loading...
अभी-अभी:

हरदा : नेहरू स्टेडियम पर कलेक्टर एस विश्वनाथन ने किया रावण के पुतले का दहन

image

Oct 20, 2018

संदेश पारे : हरदा के नेहरू स्टेडियम पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। जिसमें कलेक्टर एस विश्वनाथन ने पुतले का दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

हरदा के नेहरू स्टेडियम पर देर शाम दशानन के पुतले का दहन किया गया।नगर के मुख्य समारोह में लगभग एक लाख रुपये की लागत से बने 45 फीट ऊंचे पुतले का दहन तीन मिनिट के भीतर हो गया।इसके पूर्व स्टेडियम पर आतिशबाजी की गई।आचार संहिता के लागू होने की वजह से समारोह फीका नजर आया। यह बिना किसी औपचारिकता के रावण के पुतले का दहन किया गया।

हरदा के मुख्य समारोह में कलेक्टर एस विश्वनाथ ,एसपी राजेश कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ ने राम और रावण की सेना को माला पहनाई।इस आयोजन में कलेक्टर और एसपी ने बुराई के प्रतीक रावण का वेश धारण कर आये युवा को भी माला पहनाई।एसपी ओर कलेक्टर ने नागरिकों से बुराई से दूर रहकर अच्छे नागरिक बनने की अपील की।

उधर स्टेडियम में राम और रावण की सेना का युद्ध भी हुआ।और जोरदार आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया।जिसमें कलेक्टर एस विश्वनाथन ने नागरिकों को बधाई देते हुए लोकतंत्र के महापर्व आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर शांति बनाए रखने की अपील की।