Loading...
अभी-अभी:

पूर्व सरपंच पंडित हरबंस लाल दुबे का निधन, बैंड बाजों के साथ निकाली गई अंतिम यात्रा

image

Nov 16, 2019

पुष्पेंद्र विश्वकर्मा : नगर अमानगंज की शान कहे जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व सरपंच वयोवृद्ध 95 वर्षीय पंडित हरबंस लाल दुबे का दुखद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर जैसे ही लोगों को लगी तो उनके घर में लोगों का तांता लग गया। करीब 10:30 बजे उनके निज निवास बगिया वाले घर से बैंड बाजों के साथ शान और शौकत से उनकी अंतिम यात्रा निकली जिसके साथ भारी संख्या में लोग चल रहे थे। 

बता दें कि मिढ़ासन नदी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। जहाँ मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र अशोक दुबे उर्फ दद्दा जी के द्वारा दी गई। ग्राम पंचायत के समय वह तीन बार जीत का परचम लहराते हुए सरपंच के नाते लोगों की जन समस्याएं निपटाते रहे और जब नगर पंचायत का गठन हुआ तो वह नगर के मनोनीत उपाध्यक्ष बनाए गए। वह गरीबों के मसीहा के रूप में बब्बा जू के नाम से जाने जाते रहे और गांव की धार्मिक सामाजिक राजनैतिक सभी क्षेत्रों में अपना अमूल्य समय देकर सर्वमान्य नेतृत्व करते रहे। गांव में जब किसी के बीच में थोड़ा बहुत मतभेद होता था तो वह पहुंचकर दोनों में आपसी सुलह करा कर सामंजस्य बनाते रहे हैं।