Loading...
अभी-अभी:

होशंगाबाद जिला पुलिस अधिक्षक ने किया महिला डेस्क थाने का शुभारंभ

image

Oct 12, 2019

सिवनी मालवा में महिला डेस्क थाने का शुभारंभ होषंगाबाद जिला पुलिस अधिक्षक एम एल छारी ने फीता काटकर किया। जिला पुलिस अधिक्षक एम एल छारी ने सर्वप्रथम थाने का निरिक्षण किया और पुलिस कर्मचारियों मिले और जानकारी ले आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने महिला डेस्क थाने के कक्ष की पूजा अर्चना कर फीता काटकर शुभारंभ किया।

जिला पुलिस अधिक्षक एम एल छारी ने वताया कि यह शासन की और से प्रयास हैं। यहां थाने में महिलाओं को परेशान नहीं होना पडेगा। महिला थाना तो पहले से ही है इसके रूम की औपनिंग है यह अच्छा रूम तैयार हो गया है। इसमें महिला आरक्षक महिला सब इंसपेक्टर है। क्षेत्र की महिलाएं रिर्पोट करने आती है वह यहां पर बैठकर बिना झिझक के कुशलता पूर्वक अपनी वात कह सकेंगी अपने कथन दर्ज करा सकेंगी। उन्होंने बताया कि यहां विश्राम की भी सुविधा है देहात से आने वाली थकी हारी महिलाओं के लिए यहां सारी सुविधाएं है।