Loading...
अभी-अभी:

19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

image

Oct 12, 2019

भूपेंद्र सिंह : 19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज बोईरदादर स्टेडियम में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रकाश नायक ने किया। यह गौरव की बात है रायगढ़ जिले को मेजबानी का सम्मान प्राप्त हुआ है। देश के 12 खेल जोन से 1400 खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे है, जिनके आवास एवं परिवहन की व्यवस्था की गई है।  12 जोन बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, जशपुर, जांजगीर-चाम्पा, कांकेर, कोण्डागांव, कबीरधाम, कोरिया, राजनांदगांव, रायपुर एवं सरगुजा से खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे है। 

विधायक ने किया खेल ध्वज का ध्वजारोहण
इस अवसर पर विधायक प्रकाश नायक ने प्रदेश के खेल ध्वज का ध्वजारोहण किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी खिलाडियो से कहा कि अपने संबंधित खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम आने का प्रयास करें, और जिले का नाम रोशन करें। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेले,और नियमों का पालन करें। खेलों से हम अनुशासन सीखते है, निश्चय ही जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है, इसे अपने जीवन में उतारे।

बच्चों को खेलों के लिए किया प्रोत्साहित
कलेक्टर यशवंत कुमार ने कहा कि यह हिम्मत एवं गर्व की बात है कि आप सभी ने खेल को चुना है। उन्होंने खिलाडिय़ों के अभिभावकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि उन्होंने अपने बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि 12 जोन से आज प्रतिभावान खिलाड़ी यहां आये है। जो राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलेंगे। उन्होंने कहा कि खेलना मेहनत का काम है, इसके लिए अपनी तकनीक सुधारने एवं फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खिलाडिय़ों के लिए खेलना मेहनत का कार्य होता है। खेल के दौरान चोट लग जाने पर फिटनेस अच्छी होने से खिलाड़ी चोट से जल्दी उबर जाते है। खिलाडिय़ों से आव्हान करते हुए कहा कि अपने फिटनेस के लिए खूब मेहनत करें। खिलाड़ी लगन और समर्पण के साथ खेलों में एक बेहतर कैरियर बना सकते है। उन्होंने सभी खिलाडियों से कहा कि लगातार मेहनत के साथ सफलता और उपलब्धियां हासिल कर शिखर तक पहुंच सकते है।