Loading...
अभी-अभी:

इंदौर में क्रिसमस की तैयारियां पूरी, रेड चर्च में आयोजित होगी प्रार्थना सभा

image

Dec 23, 2019

दीपिका अग्रवाल : 25 दिसंबर को मनाये जाने वाले क्रिसमस की तैयारियां इंदौर में भी शुरू हो गई है, वहीं इस मौके पर मुख्य प्रार्थना सभा रेड चर्च में आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रभु ईशू के जन्मोत्सव की खुशियां मनाने के साथ ही केरोल गीत भी गाये जायेंगे। इसके साथ ही इस बार ग्रीन इंदौर-क्लीन इंदौर की थीम पर ग्रीन क्रिसमस- क्लीन क्रिसमस आयोजित किया जायेगा। चर्च में आने वाले सभी को पर्यावरण बचाने और शहर को साफ़ रखने का सन्देश दिया जायेगा।

दरअसल, 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, वही इंदौर में में इस दिन चर्चो पर विशेष साज सज्जा की जाती है। गिरजाघरों के रंग रोंगन के साथ ही प्रभु ईशू के जन्मोत्सव मनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है, जिनमें गौशाला के निर्माण के साथ ही विशेष साज – सज्जा और प्रार्थना सभा के साथ केरोल गीत की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी, वही इस बार ग्रीन क्रिसमस-क्लीन क्रिसमस थीम भी शामिल की जाएगी, ताकि चर्च में आने वाले सभी श्रद्धालु इस पर्व से पर्यावरण को बचाने की सिख ले सके। गौरतलब है कि सभी चर्च में मुख्य प्रार्थना सभा 24 दिसंबर की रात ही शुरू होगी, जिसके बाद रात ठीक 12 बजे प्रभु ईशू का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।