Loading...
अभी-अभी:

इंदौर : बाइक सवार पुलिसकर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जिला अधिकारी ने पहुंचाया अस्पताल

image

Oct 13, 2019

अज़हर शेख : इंदौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र के व्हाइट चर्च चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे जिला प्रशासन अधिकारी ने जब घायल अवस्था में पुलिसकर्मी को देखा तो तत्काल अपने वाहन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामला देर रात संयोगितागंज थाना क्षेत्र के व्हाइट चर्च चौराहे का है जहां पर पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी कर घर जा रहा था उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से जिला प्रशासन के एसडीएम गुजर रहे थे तभी जवान को घायल अवस्था में देख तत्काल उसे अपनी वाहन में बिठाकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है जवान एमजी रोड थाने में पदस्थ सुरेंद्र कुशवाहा अपनी ड्यूटी कर घर के लिए निकले थे फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।