Loading...
अभी-अभी:

इंदौर की बसों में लगेंगे जागरुकता पोस्टर, संभागायुक्त ने किया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन

image

Jul 30, 2019

विकास सिंह सोलंकी : शहर में लड़कियों और महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध को देखते हुए सुरक्षा के प्रति उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। इस विषय पर जोर देते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और ईवा वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा हेल्पलाइन नंबर के प्रति जागरुकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा हैं।

इसके लिए शहर में संचालित बसों पर पोस्टर को लगाए जाएगे। जिससे लड़कियां व महिलाएं आते जाते समय किसी भी परेशानी के वक्त पोस्टर पर लिखे नंबर पर कॉल कर सकें। इसके साथ इस पोस्टर में पॉस्को एक्ट की भी जानकारी दी जाएगी जिससे अपराधी अपराध को अंदाज देने से पहले 100 बार सोचें। 

इस पोस्टर का विमोचन संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास अधिकारी और ईवा वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के सभी सदस्य मौजूद थे।