Loading...
अभी-अभी:

इंदौर : तख्तियों को हाथों में थामे नन्ही बच्चियों ने निकाली रैली, न्याय की कर रहीं मांग

image

Dec 3, 2019

विकास सिंह सोलंकी : डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ हुई घटना के बाद पूरे देश में आरोपियों को फाँसी की सजा देने की मांग उठ रही है। इसी कड़ी में इंदौर के देवड़ा जूड़ो कराटे संस्थान के बच्चों ने नारे लगाते हुवे, तेजाजी नगर में केंडल मार्च निकाला। वहीं सोमवार को महू में एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना की जानकारी के बाद बच्चियों ने कहा कि सेल्फ डिफेंस आज के जमाने मे बहुत जरूरी हो गया है।

आत्मरक्षा के लिए बच्चियों व महिलाओं को जूड़ो कराटे व आत्मरक्षा के अन्य गुण सीखना चाहिए। वहीं संस्थान प्रमुख विक्रम देवड़ा ने दावा किया है कि यदि आत्म रक्षा के गुर आपने सीख लिए तो किसी की हिम्मत नहीं जो ऐसी घटना को अंजाम दे सके। वहीं जूड़ो कराटे की छात्राओं व अन्य लोगों ने सरकार से इसे स्कूलों में अनिवार्य करने की मांग की है।