Loading...
अभी-अभी:

छेड़खानी और धमकाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को इंदौर पुलिस ने किया सलाखों के पीछे

image

Apr 21, 2019

अज़हर शेख : इंदौर की जूनि इंदौर पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़खानी और धमकाने के मामले में फरार चल रहे गोली चॉकलेट के व्यवसाय करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कर दिया है पकड़ा गया व्यक्ति कई दिनों से पुलिस से फरार चल रहा था।

इंदौर के जूनिइंदौर थाना क्षेत्र की महिला द्वारा पुलिस को   छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने गोली चॉकलेट के व्यवसाय संचालित करने वाले सुनील डाबला नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जोकि द्वारकापुरी के प्रेम नगर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने सुनील को पकड़ कर सलाखों के पीछे कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।