Loading...
अभी-अभी:

जबलपुर में आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म, दीपावली की रात में आरोपी ने किया था अपहरण...

image

Oct 28, 2019

अरविंद दुबे : जबलपुर के थाना चरगवां में रहने वाली एक आदिवासी लड़की के साथ ग्राम में ही रहने वाले युवक ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस बात का पता उस समय चला जब पीड़ित लड़की के परिजनों ने शक के आधार पर आरोपी युवक से पूछताछ की। दरअसल गांव में ही रहने वाला और अपनी शराब खोरी और आवारा गर्दी के लिए मशहूर संजय गौड़ ने पहले तो अपने ही ग्राम में रहने वाली एक आदिवासी लड़की का दीपावली की रात अपहरण किया, फिर उसे बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर दूसरे दिन अपने घर वापस आ गया।

आरोपी को परिजनों ने ध्यार दबोचा
लेकिन शर्म के चलते पीड़ित लड़की अपने घर नहीं पहुंची जिसके बाद रात भर से परेशान लड़की के घर वाले संजय के घर पहुंच गए। जिन्हें देख कर संजय अपने घर से भागने लगा। यह देखते ही पीड़ित लड़की के परिजनों ने संजय को भागने के पहले ही पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म
जब पुलिस ने संजय से पूछताछ की तो संजय ने अपना जुर्म कबूल करते हुए लड़की का पता बता दिया। जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो पाया। इस दौरान पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए क्योंकि सुबह से थाने की चौखट पर बैठे परिजनों की रिपोर्ट ही पुलिस ने दर्ज नहीं की। वहीं पीड़ित परिवार पर ही समझौता करने का थाना चरगवां पुलिस दबाव बनाती रही और जब उच्चाधिकारियों से पीड़ित लड़की के परिजनों ने गुहार लगाई तब जाकर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित लड़की को मुलाहजे के लिए जबलपुर के रानीदुर्गावती महिला चिकित्सालय भेजा गया।