Nov 20, 2019
विनोद शर्मा : कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रद्धुमन सिंह तोमर को आज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेलवे स्टेशन पर जमकर फटकार लगा दी। सिंधिया, प्रद्धुमन सिंह तोमर चरणवंदन से नाराज थे। दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे ही रेलवे स्टेशन से बाहर निकले उसी दौरान प्रद्धुमन सिंह तोमर दौड़े-दौड़े आएं और सिधिया के पैर छूने के बाद उनके पैरों में लेट गए। जिससे सिंधिया बेहद नाराज हो गए। इसके साथ ही सबके समाने सिंधिया ने प्रद्धुमन सिंह तोमर को फटकार लगा दी।
बता दें कि इस तरह का घटनाक्रम सिंधिया के इससे पहले वाले दौरे में भी हुआ था। जिसमें सिंधिया के पैरों में प्रद्धुमन सिंह तोमर गिर गए थे। जिस पर जमकर बवाल हुआ था। साथ ही सिंधिया ने कहा था कि वो इस घटनाक्रम से बेहद दुखी है। लेकिन फिर से इस तरह का घटनाक्रम समाने आया है। जिसको लेकर सिंधिया ने स्टेशन परिसर में ही प्रद्धुमन सिंह तोमर को फटकार लगा दी है। वैसे प्रद्धुमन सिंह तोमर कहते है उन्हें सिंधिया परिवार के चरणवंदन से कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि वो आज जो भी है, सिंधिया परिवार की देन है।