Loading...
अभी-अभी:

कमलनाथ कैबिनेट का अहम फैसला, 50 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल का होगा विस्तार

image

Feb 17, 2019

अरविंद दुबे: शनिवार को जबलपुर में आयोजित की गयी कैबिनेट की बैठक में जबलपुर को बड़ी योजनाओं की सौगात देने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार ग्राम भिटौली में टेक्‍सटाइल पार्क की स्‍थापना करेगी।

बता दें कि जिला अस्पताल जबलपुर का 50 करोड़ रूपये की लागत से विस्तार किया जाएगा और 500 बिस्‍तर की अतिरिक्त व्यवस्था की जायेगी जिससे ज्यादा से ज्यादा मरीजों का ईलाज किया जा सकेगा। मोतीनाला सिविल डिस्पेंसरी में तीस बिस्तर की व्यवस्था की जायेगी।

नर्मदा नदी के तट ग्‍वारीघाट से मुंगेली गाँव तक केबल स्टे ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी गयी है। घमापुर स्थित रामलीला मैदान के पास सर्वसुविधायुक्‍त सामूदायिक भवन निर्माण की भी स्वीकृति दी गयी है। इसके साथ ही शहपुरा, चरगवा और विजय नगर में शासकीय कालेज खोलने पर भी सहमति दी गयी है। कमलनाथ कैबिनेट के द्वारा यह निर्णय लेने से पूरे महाकौशल क्षेत्र के विकास को एक नयी गति मिलेगी।