Loading...
अभी-अभी:

नींद का झोंका बना बस हादसा का कारण, चालक सहित दो की मौके पर मौत

image

Feb 17, 2019

फतेह सिंह ठाकुर- जबलपुर इलाहबाद से नागपुर जा रही तेज़ रफ़्तार यात्री बस आधार ताल इलाके के करौंदा नाला में, चालाक की लापरवाही की बजह से अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें ड्राइवर सहित दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गयी। वहीं 40 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3.30 बजे हुआ। तब सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। बस में सवार अधिकतर यात्री प्रयागराज में त्रिवेणी स्नान कर नागपुर जा रहे थे।

नींद के झोंके का बना हादसे की वजह

यात्रियों के मुताबिक़ कटनी में खाना खाने के बाद बस जबलपुर होते हुए नागपुर के लिए रवाना हुई थी। आधार ताल के करौंदा नाला के पास तेज़ रफ़्तार बस के चालक को नींद का झौका आ गया. जिससे बस सड़क छोड़ कर सीधे नाले की रैलिंग तोड़ते हुए नाले के अंदर पलट गयी। हादसे के वक्त यात्री गहरी नींद में थे। जैसे ही बस पलटी लोगों की चीख पुकार शुरू हो गयी। कुछ यात्री जैसे तैसे बस से बाहर निकले और मदद के लिए सड़क पर पहुंचे। उसी दौरान अर्ध सैनिक बल के सुरक्षा जबानों की एक बस वहां से गुजर रही थी। जिनकी मदद से यात्रियों को बस से निकाला गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। जिसके बाद लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस नागपुर के पूजा ट्रेवल्स की बताई जा रही है, जिसके चालक सहित दो यात्रियों की मौत हो गयी।