Loading...
अभी-अभी:

करवाचौथ विशेष : सालों बाद बना ऐसा योग, भगवान श्रीकृष्ण औऱ सत्यभामा का इसी योग में हुआ था मिलन...

image

Oct 16, 2019

दीपिका अग्रवाल : पति की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला करवा चौथ का पर्व इस बार 17 अक्टूबर यानी गुरुवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार ये पर्व 70 साल बाद विशेष संयोग में बन रहा है। इस बार करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी योग बनने से मार्कंडेय और सत्याभामा योग भी बन रहा है। यह विशेष संयोग लगभग 70 वर्ष बाद बन रहा है, जो बेहद मंगलकारी है।

ज्योतिषाचार्य राम चन्द्र शर्मा के मुताबिक इस करवाचौथ के दिन जो महिलाएं अपने पति के लिए व्रत करेंगी, उनके लिए बेहद फलदायी होगा। ऐसा योग तब बना था, जब भगवान श्रीकृष्ण औऱ सत्यभामा का मिलन हुआ था। शादीशुदा महिलाएं जहां पति की लंबी उम्र की कामना के साथ इस व्रत को करती है तो वही कुंवारी कन्या भी सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए करवा चतुर्थी के निर्जला व्रत को कर सकती है।