Loading...
अभी-अभी:

कर्ज से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या, किसान पर करीब पांच लाख रुपए का था ​कर्ज

image

Feb 2, 2019

रमेश कांकरवाल : बेटमा के समीप अजंदा गांव में कर्ज से परेशान होकर एक किसान भरत मकवाना पिता शिवनारायण मकवाना उम्र 32 वर्ष द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हाल ही में पाला पड़ने से किसान की चने की फसल पूरी तरह से खराब हो गई थी। किसान पर करीब पांच लाख रुपए का कर्ज था। इसी तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा के देपालपुर के पूर्व विधायक मनोज पटेल अजंता गांव में मृतक के घर गए और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

उन्होंने कमलनाथ सरकार से एक करोड़ रूपए का मुआवजा देने की मांग की और कहा कि सरकार कर्जमाफी के मुद्दे पर पूरी तरह से असफल रही है इसका खामियाजा एक किसान की मौत है अगर कर्ज माफी सही तरह की होती तो किसान की मौत नहीं होती


मामला बेटमा थाना क्षेत्र के ग्राम आजंदा का है। यहां किसान भरत पिता शिवनारायण निवासी आजंदा ने जहर खाकर जान दे दी।  मृतक के भाई मोहन ने बताया कि भरत ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे जहर खा लिया था। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक ने इस साल  चने की फसल बोई थी। हाल ही में पाला पड़ने से उसकी पूरी फसल तबाह हो गई थी। भरत के पास करीब 10 बीघा जमीन में मात्र 200 किलोग्राम चने हुए थे उससे पीड़ित होकर मानसिक संतुलन बिगड़ गया और मृतक ने यह अहम कदम उठा लिया मृतक भरत मकवाना के एक लड़की अनुष्का मकवाना उम्र 9 वर्ष और एक एक लड़का  अनुराग मकवाना  उम्र  4 वर्ष  है भरत ने बैंक और साहूकारों से पांच से छह लाख रुपए का कर्ज ले रखा था। फसल खराब होने से वह तनाव में आ गया था। सरकार द्वारा कर्जमाफी किए जाने वाली लिस्ट में उसका नाम तो था, लेकिन अब तक उसमें कर्जमाफी को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं थी। बैंक के अलावा साहूकारों ने लिए कर्ज को लेकर वह कुछ ज्यादा ही चिंता में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।