Loading...
अभी-अभी:

मध्यप्रदेश में हेलीकॉप्टर से पर्यटन को लगे नए पंख: आज से शुरू हुई पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा, कान्हा-बांधवगढ़ अब कुछ ही मिनटों में

image

Nov 20, 2025

मध्यप्रदेश में हेलीकॉप्टर से पर्यटन को लगे नए पंख: आज से शुरू हुई पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा, कान्हा-बांधवगढ़ अब कुछ ही मिनटों में

अमित चौरासिया मंडला :  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य को देश का पहला ऐसा प्रदेश बना दिया है, जिसने अंतर-राज्यीय हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा शुरू की है। प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर शुरू की गई “पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा” का नियमित संचालन आज से शुरू हो गया। इस सेवा से कान्हा, बांधवगढ़ जैसे विश्व प्रसिद्ध वन्यजीव स्थलों तक पहुंच अब घंटों की बजाय मिनटों में हो जाएगी।

पर्यटकों के लिए नई सुविधा, अर्थव्यवस्था को नई ताकत

यह सेवा न सिर्फ पर्यटकों का समय बचाएगी बल्कि सुरक्षित, आरामदायक और किफायती हवाई यात्रा का नया विकल्प भी देगी। एक ही दिन में जबलपुर, भेड़ाघाट, बांधवगढ़ और कान्हा जैसे कई प्रमुख स्थलों का भ्रमण संभव हो जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर होटल, गाइड, जीप सफारी और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

आज का पहला शेड्यूल और किराया

सेवा की शुरुआत जबलपुर से हुई। सुबह 10 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर रवाना हुआ।

10:20 बजे भेड़ाघाट पहुंचा

11:15 बजे बांधवगढ़ (गुरुवाही हेलीपैड)

12:35 बजे कान्हा (मंडला एयरस्ट्रिप)

दोनों जगह 20-20 मिनट की जॉय राइड के बाद दोपहर 1:55 बजे हेलीकॉप्टर वापस जबलपुर के लिए रवाना हुआ।

किराया भी आम पर्यटक की पहुंच में रखा गया है:

जबलपुर-कान्हा: ₹6,250

जबलपुर-बांधवगढ़: ₹3,750

जबलपुर-मैहर: ₹5,000

मैहर-चित्रकूट: ₹2,500

मध्यप्रदेश ने यह साबित कर दिया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े और नए कदम उठाने में वह सबसे आगे है। कान्हा और बांधवगढ़ जैसे टाइगर रिजर्व अब देश-दुनिया के सैलानियों के लिए और करीब आ गए हैं।

Report By:
Monika